उस बरसाती सुबह का तिरंगा 🇮🇳
भाग 1 : उत्सव अगस्त 2002, जयपुर की सुबहें उन दिनों कुछ अलग ही हुआ करती थीं। आसमान में हल्की-हल्की नमी, पेड़ों की पत्तियों पर ठहरी ओस, और हवा में कहीं दूर से सुनाई देता देशभक्ति गीतों का संगीत। मैं उस समय राजस्थान विश्वविद्यालय के महारानी कॉलेज में होम...